Loading...
फिक्स्ड, फ्लोटिंग या हाइब्रिड में से कौनसा होम लोन चुनें? जानिए इनके फायदे-नुकसान
होम लोन के लिए ब्याज दर के 3 विकल्प दिए जाते हैं

फिक्स्ड, फ्लोटिंग या हाइब्रिड में से कौनसा होम लोन चुनें? जानिए इनके फायदे-नुकसान

Sep 20, 2026
09:07 pm

क्या है खबर?

अपना घर खरीदना हर किसी का सपना होता है, लेकिन इस सपने को पूरा करने के लिए सही होम लोन का चुनाव करना काफी मुश्किल होता है। बैंक ब्याज दर को लेकर फिक्स्ड, फ्लोटिंग या हाइब्रिड का विकल्प देती हैं। ज्यादातर लोगों को समझ नहीं आता कि इनमें से उन्हें कौनसा चुनना चाहिए। इसमें गलती करने पर आपको ज्यादा ब्याज चुकाना पड़ना सकता है। आइए जानते हैं आपके लिए तीनों में से सही विकल्प क्या है।

#1

फिक्स्ड रेट

इस लोन में आपकी ब्याज दर पूरे लोन की अवधि के दौरान एक समान रहती है। बाजार में ब्याज दरें चाहे घटें या बढ़ें, लेकिन आपकी EMI पर कोई असर नहीं पड़ता है।

इसका फायदा यह है कि आपको पता रहता है कि हर महीने कितनी EMI कटेगी।

आप रेपो रेट में उतार-चढ़ाव से ब्याज दरों पर पड़ने वाले असर से सुरक्षित रहते हैं। इससे आपके घर का बजट भी नहीं गड़बड़ाता है।

#2

फ्लोटिंग रेट  

सबसे ज्यादा घर खरीदार फ्लोटिंग रेट ही चुनते हैं। इसमें ब्याजा दर फिक्स नहीं होती, बल्कि यह बाजार की स्थितियों और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की रेपो रेट पर निर्भर करती है।

यह फिक्स्ड रेट के मुकाबले शुरुआत में काफी सस्ता होता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि प्री-पेमेंट या फोरक्लोजर पर कोई पेनाल्टी नहीं लगती।

नुकसान यह है कि अगर, महंगाई और रेपो रेट बढ़ाती है तो EMI या लोन की अवधि दोनों बढ़ सकते हैं।

ADVERTISEMENT

#3

हाइब्रिड रेट

यह लोन फिक्स्ड और फ्लोटिंग का मिला-जुला रूप होता है। इसमें लोन की शुरुआत के कुछ सालों (3-5 साल) के लिए ब्याज दर फिक्स्ड रहती है।

यह अवधि खत्म होने के बाद लोन अपने आप फ्लोटिंग रेट में बदल जाता है। इसका फायदा यह है कि नया घर खरीदने के बाद आप पर EMI का ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा।

फिक्स्ड पीरियड खत्म होने के बाद जब फ्लोटिंग बदलता है तो आपकी EMI में अचानक बड़ा उछाल आ सकता है।

ADVERTISEMENT

#4

इस तरह से करें चुनाव

अगर, आप शुरुआत में कम ब्याज दर चाहते हैं और भविष्य में जमा पूंजी से लोन में बीच-बीच में पैसा जमा कर इसे जल्दी खत्म करना चाहते हैं तो फ्लोटिंग रेट आपके लिए सही विकल्प होगा।

आपको मौजूदा ब्याज दर कम लगती है और आगे बढ़ने की संभावना है तो फिक्स्ड होम लोन आपके लिए फायदे का सौदा होगा।

शुरुआत में कम EMI चाहते हैं और बाद में उतार-चढ़ाव झेलने के तैयार हैं तो हाइब्रिड रेट सही विकल्प होगा।

ADVERTISEMENT