Loading...
शेयर बाजार में दिवाली पर रविवार को कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग?
इस दौरान निवेशकों को शेयर खरीदने और बेचने का मौका मिलेगा

शेयर बाजार में दिवाली पर रविवार को कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग?

Nov 05, 2026
06:21 pm

क्या है खबर?

दिवाली के मौके पर शेयर बाजार में हर साल होने वाली मुहूर्त ट्रेडिंग की तैयारी पूरी हो गई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) इस बार रविवार को भी कारोबार के लिए खुलेंगे। हालांकि, रविवार को आमतौर पर बाजार बंद रहते हैं, लेकिन दिवाली की परंपरा को देखते हुए दोनों एक्सचेंज खास सत्र आयोजित करेंगे। इस दौरान निवेशकों को शेयर खरीदने और बेचने का मौका मिलेगा।

ट्रेडिंग

कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग?

शेयर बाजार में दोनों एक्सचेंज 8 नवंबर, 2026 को दोपहर 2:20 बजे से 3:30 बजे तक मुहूर्त ट्रेडिंग करेंगे।

इससे पहले दोपहर 2:05 बजे से 2:20 बजे तक प्री-ओपनिंग सत्र होगा। ब्लॉक डील के लिए दोपहर 1:50 बजे से 2:05 बजे तक का समय तय किया गया है।

कारोबार खत्म होने के बाद क्लोजिंग सत्र और अन्य प्रक्रियाएं भी होंगी। निवेशक तय समय के अनुसार इस विशेष सत्र में हिस्सा ले सकेंगे।

छुट्टी

नवंबर में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बाजार

एक्सचेंजों के कैलेंडर के मुताबिक, नवंबर में सप्ताहांत के अलावा कुछ त्योहारों और खास मौकों पर भी शेयर बाजार बंद रहेंगे।

7, 14, 15, 21, 22, 28 और 29 नवंबर को शनिवार और रविवार होने के कारण सामान्य कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा, 10 नवंबर को दिवाली-बलिप्रतिपदा और 24 नवंबर को प्रकाश गुरुपर्व के अवसर पर भी बाजार में छुट्टी रहेगी।

हालांकि, 8 नवंबर को रविवार होने के बावजूद मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए बाजार खुलेंगे।

ADVERTISEMENT

निवेश

दिवाली पर निवेश को शुभ मानते हैं लोग

मुहूर्त ट्रेडिंग भारतीय शेयर बाजार की पुरानी परंपरा है। इसे नए हिंदू वित्त वर्ष की शुरुआत से भी जोड़कर देखा जाता है।

मान्यता है कि दिवाली पर इस खास समय में निवेश शुरू करना शुभ होता है। कई निवेशक इस दौरान प्रतीकात्मक रूप से शेयर खरीदते हैं और इसे आने वाले साल में सुख-समृद्धि की उम्मीद से जोड़ते हैं।

इस सत्र का समय हर साल एक्सचेंजों की ओर से अलग से घोषित किया जाता है।

ADVERTISEMENT