LOADING...
एपस्टीन से संबंधों की जांच के बीच WEF के CEO बोर्गे ब्रेंडे ने दिया इस्तीफा
WEF के CEO बोर्गे ब्रेंडे ने दिया इस्तीफा

एपस्टीन से संबंधों की जांच के बीच WEF के CEO बोर्गे ब्रेंडे ने दिया इस्तीफा

Feb 26, 2026
05:40 pm

क्या है खबर?

विश्व आर्थिक मंच (WEF) के CEO बोर्गे ब्रेंडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला उस समय आया जब अमेरिकी न्याय विभाग के खुलासे में उनका नाम जेफरी एपस्टीन के साथ जुड़ा पाया गया है। एपस्टीन एक दोषी यौन अपराधी था, जिसके साथ ब्रेंडे की कुछ मुलाकातें सामने आई हैं। इन तथ्यों के सार्वजनिक होने के बाद मामले की औपचारिक जांच शुरू हुई, जिसके बीच ब्रेंडे ने पद छोड़ने का निर्णय लिया है।

खुलासा

क्या हुआ खुलासा?

न्याय विभाग के अनुसार, ब्रेंडे ने एपस्टीन के साथ तीन कारोबारी डिनर किए थे, जो आधिकारिक कार्यक्रमों से अलग बताए गए हैं। इसके अलावा, दोनों के बीच ईमेल और टेक्स्ट मैसेजेस के माध्यम से भी नियमित संपर्क रहा था। इन मुलाकातों को व्यावसायिक और औपचारिक बताया गया है, लेकिन एपस्टीन की आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए यह मामला बेहद संवेदनशील बन गया। खुलासे के बाद ब्रेंडे के संबंधों पर गंभीर सवाल उठे और जांच की प्रक्रिया तेज कर दी गई।

कार्यकाल

साढ़े आठ साल का कार्यकाल खत्म

इस्तीफे की घोषणा करते हुए ब्रेंडे ने कहा कि काफी विचार-विमर्श और आत्ममंथन के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि WEF में बिताए गए साढ़े आठ साल उनके लिए पेशेवर रूप से बेहद महत्वपूर्ण और संतोषजनक रहे। उन्होंने संगठन के सहयोगियों और साझेदारों का आभार भी जताया है। संगठन की ओर से नए नेतृत्व और अंतरिम व्यवस्था को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

Advertisement