वॉरेन बफेट ने एपस्टीन जांच के चलते गेट्स फाउंडेशन को दान रोका
बिज़नेस
दुनिया के मशहूर निवेशक वॉरेन बफेट ने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन को अपना सालाना बड़ा दान फिलहाल रोक दिया है। उन्होंने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि वे जेफरी एपस्टीन के साथ फाउंडेशन के पुराने रिश्तों की जांच के नतीजे देखना चाहते हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक खबर के अनुसार, बफेट इस साल के आखिर में अपने फैसले पर दोबारा विचार कर सकते हैं।
बफेट का एपस्टीन कोई सीधा नाता नहीं
बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन इस समय उन आरोपों की जांच से जूझ रहा है, जिनमें जेफरी एपस्टीन के साथ उसके पुराने संबंधों की बात कही गई है।
हालांकि, बफेट का एपस्टीन से जुड़े इन रिश्तों से कोई सीधा या निजी संबंध नहीं है, फिर भी उनका यह कदम बताता है कि वे इस मामले को कितनी गंभीरता से देख रहे हैं। उनका अगला दान कब आएगा, यह इस जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा।