वॉलमार्ट अब AI से तय कर रही कीमतें, नए सिस्टम से बड़ी ग्राहकों की चिंता
वॉलमार्ट जैसे बड़े खुदरा विक्रेता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तय होने वाली कीमतें और डिजिटल प्राइस टैग लगा रहे हैं। वे ऐसे एल्गोरिदम का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो इस अनुमान के आधार पर कीमतों को घटाते-बढ़ाते हैं कि लोग किस तरह खरीदारी करेंगे।
इस कदम पर ऑनलाइन बहुत चर्चा हो रही है। कई लोगों को डर है कि इन सिस्टम्स के चलते एक ही सामान के लिए अलग-अलग ग्राहकों को अलग-अलग कीमत चुकानी पड़ सकती है।
FTC नियमों पर कर रहा विचार
बहुत से लोग इस बात को लेकर भी परेशान हैं कि उनके डाटा का इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है? लोगों को डर है कि उनकी निजी जानकारी बिना साफ तौर पर बताए इन एल्गोरिदम में इस्तेमाल की जा सकती है।
इसी वजह से ग्राहक और कानून बनाने वाले दोनों ही रिटेलर्स से और ज्यादा पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। संघीय व्यापार आयोग (FTC) इस पर भी नियम बनाने पर विचार कर रहा है कि कंपनियों को यह बताना पड़े कि वे कीमतें तय करने के लिए ग्राहक के डाटा का इस्तेमाल कब कर रही हैं।
दूसरी तरफ, वॉलमार्ट का कहना है कि उसकी तकनीक केवल कीमतों को सही और अपडेट रखने के लिए है, न कि किसी एक ग्राहक को खास तौर पर निशाना बनाने के लिए।