लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ग्रुप की कंपनी व्योमा डॉट AI ने हाल ही में एक बड़ा सौदा किया है। इसके तहत कंपनी चेन्नई में अपने नए डाटा सेंटर के लिए 2,500 करोड़ से 5,000 करोड़ रुपये के एनवीडिया ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) खरीदेगी।
यह अपग्रेड बड़े पैमाने पर AI की ट्रेनिंग और उसे लागू करने की क्षमता को बढ़ाएगा।
इसके पहले चरण में ही 250 मेगावाट की क्षमता होगी, जिससे यह भारत के सबसे महत्वाकांक्षी AI हब में से एक बन जाएगा।
कंपनी बना रही इंटीग्रेटेड AI फैक्ट्री
व्योमा एक AI फैक्ट्री बना रहा है। इसमें बेहद तेज कंप्यूटिंग, हाई-स्पीड नेटवर्किंग और बहुत कम लेटेंसी वाले कनेक्शन एक साथ मिलेंगे, ताकि भारी AI वर्कलोड्स को आसानी से संभाला जा सके।
आजकल शक्तिशाली कंप्यूटिंग की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यह कदम व्योमा को भारत के तेजी से बढ़ते AI सेक्टर के केंद्र में स्थापित कर देता है।