ब्रिटेन की म्यूजिक कंपनी वर्चुओसो ने भारत में खोला कार्यालय
यूनाइटेड किंगडम (UK) की जानी-मानी म्यूजिक लेबल वर्चुओसो म्यूजिक ने 6 जुलाई को भारत में अपना ऑफिस खोला है। दक्षिण एशिया में यह उनका पहला कदम है।
वर्चुओसो म्यूजिक कलाकारों को सबसे पहले रखेगी और उन्हें हर तरह का सहयोग देगी। कंपनी संगीत बनाने, गानों के अधिकार संभालने, कलाकारों के करियर को आगे बढ़ाने और गानों को दुनियाभर में पहुंचाने जैसे कामों में पूरा साथ देगी।
अभी वह हिंदी, पंजाबी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में गानों पर काम कर रही है। 2027 की शुरुआत में इन गानों को रिलीज करने की तैयारी है।
कलाकारों को मिलेगा कमाई का ज्यादा हिस्सा
वर्चुओसो का मकसद कलाकारों के साथ लंबी साझेदारी बनाना है। इसके लिए वह कलाकारों को उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा देगी।
भारतीय संगीत बाजार में इस वक्त काफी तेजी है और उम्मीद है कि 2028 तक यह 75 अरब रुपये तक पहुंच जाएगा।
कंपनी पुराने गानों की कैटलॉग को मैनेज करने और ब्रांड्स के साथ मिलकर काम करने पर भी ध्यान दे रही है। जल्द ही वर्चुओसो अपने पहले कलाकारों के साथ हुए साझेदारी की घोषणा करेगा।