वीगैलैंड 9 सितंबर को लॉन्च करेगी 210 करोड़ रुपये का IPO
बिज़नेस
कोच्चि की रियल एस्टेट कंपनी वीगैलैंड डेवलपर्स 9 से 15 सितंबर के बीच अपना 210 करोड़ रुपेय का आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) लेकर आ रही है।
इसके तहत, कंपनी 1.5 करोड़ नए शेयर बाजार में उतारेगी। एक शेयर का दाम 130 से 140 रुपये के बीच रखा गया है।
खरीदने होंगे न्यूनतम 107 शेयर
अगर, आप इस IPO में पैसा लगाना चाहते हैं तो आपको कम से कम 107 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। इन इक्विटी शेयरों को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) सूचीबद्ध कराने का प्रस्ताव है।
वी-गार्ड ग्रुप का हिस्सा यह कंपनी 1977 से काम कर रही है। अभी तक इसने 10 रिहायशी प्रोजेक्ट पूरे कर लिए हैं। फिलहाल इसके 12 प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है, जिनमें कुल 987 यूनिट्स बन रही हैं।