Vi ने 4 वॉयस वाले प्रीपेड प्लान लॉन्च किए, जानिए कितनी है कीमत और फायदे
क्या है खबर?
वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने भारत में 4 'केवल वॉयस' वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। इनमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है, लेकिन इनके साथ कोई मोबाइल डेटा नहीं दिया गया है। इन नए प्लान की कीमत 179 रुपये, 189 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये है और इनकी वैधता 25 दिन से लेकर एक महीने तक है। ये पैक भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के निर्देश का पालन करते हुए पेश किए हैं।
फायदा
किस प्लान में क्या मिलती है सुविधा?
Vi के 'केवल वॉयस' प्लांस में 179 रुपये वाला रिचार्ज सबसे सस्ता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS और 25 दिनों की वैधता है। इस पैक के साथ Vi मूवीज और TV ऐप का एक्सेस भी मिलता है।
28 दिन की वैधता वाले 189 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं।
इसमें मूवीज और TV ऐप का एक्सेस नहीं दिया है। 203 और 206 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 300 SMS मिलते हैं।
कारण
इस कारण पेश किए प्लान
TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को वॉयस और SMS के लिए अलग-अलग प्लान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। इस कदम का मकसद उन ग्राहकों को रिचार्ज के विकल्प देना है, जिन्हें मोबाइल डाटा की जरूरत नहीं है।
इनमें फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले लोग और कम कीमत वाले प्रीपेड प्लान की तलाश कर रहे ग्राहक शामिल हैं।
इससे पहले कंपनियां वॉयस प्लान के साथ डाटा भी देती थी, जिसका ऐसे यूजर्स के लिए कोई इस्तेमाल ही नहीं था।