वेदांता बॉन्ड बायबैक से निवेशकों को ज्यादा चुकाकर भी करेगी बड़ी बचत
वेदांता रिसोर्सेज ने 3.6 अरब डॉलर (करीब 340 अरब रुपये) का बॉन्ड बायबैक शुरू किया है, यानि वह अपने निवेशकों से अपने बॉन्ड वापस खरीदेगी।
कंपनी ऐसा अपने कर्ज को बेहतर तरीके से मैनेज करने और इसे लंबे समय में सस्ता बनाने की बड़ी योजना के तहत कर रही है। यह ऑफर 23 जून तक चलेगा। वेदांता नए बॉन्ड के लिए लंदन, बोस्टन और न्यूयॉर्क के निवेशकों से बातचीत भी कर रही है।
कंपनी को खर्च करनी पड़ेगी अतिरिक्त राशि
वेदांता का अनुमान है कि उसे 30 करोड़ डॉलर (करीब 2,850 अरब रुपये) तक ज्यादा चुकाने पड़ सकते हैं क्योंकि कंपनी के बॉन्ड अभी अपनी असल कीमत से ज्यादा पर ट्रेड कर रहे हैं।
हालांकि, कंपनी को भरोसा है कि इस पहल से उसके उधारी खर्च में करीब 3 फीसदी की कमी आएगी, जिससे उसे पैसे की बचत होगी। कमोडिटी की कीमतों में आई मजबूती और रेटिंग में सुधार जैसे हालिया सकारात्मक बदलावों के कारण कंपनी के लिए रिफाइनेंसिंग का काम भी आसान हो गया है।
साइटिग्रुप, जेपी मॉर्गन और बार्कलेज जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय बैंक इस कोशिश को अपना समर्थन दे रहे हैं। इसके साथ ही, वेदांता 1.8 अरब डॉलर (करीब 170 अरब रुपये) के एक अन्य कर्ज की अदायगी भी अलग से कर रही है।