Loading...
अर्बन कंपनी ने AC बाजार में रखा कदम, शुरुआती कीमत 55,499 रुपये
अर्बन कंपनी AC बाजार में उतर गई है

अर्बन कंपनी ने AC बाजार में रखा कदम, शुरुआती कीमत 55,499 रुपये

Nov 26, 2026
05:25 pm

क्या है खबर?

अर्बन कंपनी ने अपने नेटिव ब्रांड के तहत नेटिव अल्ट्रा और नेटिव अल्ट्रा एयर मॉडल लॉन्च करके एयर कंडीशनर (AC) बाजार में कदम रख दिया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) कॉर्पोरेट फाइलिंग के अनुसार, इनकी शुरुआती कीमत 55,499 रुपये है। इस नई उत्पाद रेंज के साथ 5 साल की बिना शर्त वारंटी मिलती है और इसकी प्री-बुकिंग केवल अर्बन कंपनी के मोबाइल ऐप पर की जा सकती है और खरीदारी के लिए सहायता उपलब्ध है।

कूलिंग 

24 मिनट में ठंडा कर देता है कमरा 

कंपनी ने बताया कि नेटिव अल्ट्रा और नेटिव अल्ट्रा एयर को 1.8 करोड़ से ज्यादा AC सर्विस और रिपेयर कार्यों से मिली जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया।

यह 47 डिग्री तापमान पर भी पूरी कूलिंग देता है और 21 मिनट में कमरे को 24 डिग्री तक ठंडा कर देता है।

इसके अलावा, कुछ चुनिंदा मॉडल्स में इन-बिल्ट हाई-एफिशिएंसी पार्टिकुलेट एयर (HEPA) H13 एयर प्यूरीफायर भी दिया गया है।

फीचर 

ऐप से कर सकते हैं निगरानी 

इन AC मॉडल्स में ऐप आधारित रियल-टाइम गैस स्तर और ऊर्जा ट्रैकिंग, तापमान महसूस करने वाला रिमोट और वॉयस कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, इसमें गैस रिफिल को कवर करने वाली 5 साल की बिना शर्त वारंटी और कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी मिलती है।

नेटिव अब वॉटर प्यूरीफायर और स्मार्ट लॉक से आगे बढ़कर AC बाजार में उतरकर अपने दायरे का विस्तार कर रही है।

ADVERTISEMENT