Loading...
अपस्टॉक्स को मिला SEBI का लाइसेंस, कंपनी सीधे बेच सकेगी कॉर्पोरेट बॉन्ड
अपस्टॉक्स को मिला SEBI का लाइसेंस

अपस्टॉक्स को मिला SEBI का लाइसेंस, कंपनी सीधे बेच सकेगी कॉर्पोरेट बॉन्ड

Oct 30, 2026
11:26 am

क्या है खबर?

शेयर बाजार में निवेश की सुविधा देने वाली कंपनी अपस्टॉक्स अब अपने ग्राहकों को सीधे कॉर्पोरेट बॉन्ड भी बेच सकेगी। कंपनी को ऑनलाइन बॉन्ड प्लेटफॉर्म चलाने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से मंजूरी मिल गई है। इस अनुमति के बाद अपस्टॉक्स बॉन्ड निवेश के क्षेत्र में भी उतर सकेगी। इसके साथ ही वह ग्रो, जीरोधा और एंजेल वन जैसी कंपनियों को टक्कर देगी, जो पहले से इस कारोबार में मौजूद हैं।

निवेश

1,000 रुपये से शुरू कर सकेंगे बॉन्ड में निवेश

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, अपस्टॉक्स जल्द ही अपने ग्राहकों को कॉर्पोरेट बॉन्ड, सरकारी प्रतिभूतियों और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश का मौका देना शुरू करेगी।

इसमें निवेश की शुरुआत सिर्फ 1,000 रुपये से हो सकेगी। कंपनी कम जोखिम वाले बॉन्ड को प्राथमिकता देगी। शुरुआत में AAA से लेकर BBB-माइनस तक की रेटिंग वाले बॉन्ड पेश किए जा सकते हैं।

हालांकि, इनकी उपलब्धता बाजार में मौजूद विकल्पों पर निर्भर करेगी।

बॉन्ड

पहले दूसरी कंपनी के साथ मिलकर बेचती थी बॉन्ड

अपस्टॉक्स पहले इंडियाबॉन्ड्स के साथ साझेदारी करके अपने मंच पर बॉन्ड उपलब्ध कराती थी।

अब SEBI की मंजूरी मिलने के बाद वह खुद ये सेवाएं दे सकेगी। ग्रो ने इस साल मई में बॉन्ड बेचने शुरू किए थे, जबकि जीरोधा के निवेश ऐप कॉइन पर भी बॉन्ड उपलब्ध हैं।

एंजेल वन भी नवंबर तक यह सुविधा शुरू करने की तैयारी में है। इस तरह बड़ी ब्रोकिंग कंपनियां अपने ग्राहकों को निवेश के नए विकल्प दे रही हैं।

ADVERTISEMENT

कारोबार

शेयर बाजार से आगे कारोबार बढ़ा रही अपस्टॉक्स

अपस्टॉक्स अब शेयर बाजार में निवेश के अलावा दूसरे विकल्पों पर भी ध्यान दे रही है।

हाल ही में कंपनी ने भारतीय ग्राहकों के लिए अमेरिकी शेयरों में निवेश की सुविधा शुरू की है। इसके जरिए लोग 8,000 से ज्यादा अमेरिकी कंपनियों और 2,000 से अधिक एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में पैसा लगा सकते हैं।

ग्राहक ऐपल, टेस्ला और अमेजन जैसी कंपनियों के शेयरों में एक डॉलर से भी निवेश शुरू कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT