पहली छमाही में हुआ 177 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड UPI लेन-देन
वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही (H1) में भारत में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) लेन-देन 27 फीसदी बढ़े हैं और कुल 145 अरब भुगतान हुए हैं।
पिछले साल के मुकाबले लेन-देन हुए कुल रकम में भी 20 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई, जो 177 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
रोजाना 80.2 करोड़ UPI लेन-देन
सितंबर में दिन कम होने के कारण लेन-देन में मामूली कमी जरूर आई, लेकिन रोजाना के औसत UPI इस्तेमाल में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। अब हर दिन औसतन 80.2 करोड़ लेन-देन हो रहे हैं।
दूसरी तरफ, 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट्स पर 0.4 फीसदी का नया शुल्क लगेगा। हालांकि, दोस्तों और रिश्तेदारों को पैसे भेजने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा, वो पहले की तरह मुफ्त रहेगा।
केवल देश में ही नहीं दुनियाभर में भी UPI का डंका बज रहा है। अब कुल 11 देशों में UPI काम कर रहा है, जिसमें हाल ही में उज्बेकिस्तान भी शामिल हुआ है।