UPI नीति और नए फैसलों से यस बैंक के शेयर 4 फीसदी चढ़े
बुधवार (16 सितंबर) को यस बैंक के शेयर में 4 फीसदी का उछाल देखने को मिला। यह बढ़त मैनेजमेंट के नए फैसलों और यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) मर्चेंट शुल्क से जुड़ी एक नई नीति के कारण हुई। बैंक बड़ी संख्या में UPI लेन-देन संभालता है। ऐसे में ये बदलाव बैंक को बाजार में एक और मजबूती दे सकते हैं।
PBT में 6-12 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद
सिटी का अनुमान है कि UPI सेक्टर में यस बैंक की मजबूत स्थिति के कारण उसके प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) में 6 से 12 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
मॉर्गन स्टेनली भी इसमें फायदे की उम्मीद कर रहा है। हालांकि, उसकी बढ़त का अनुमान थोड़ा कम है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) जैसे दूसरे बैंकों को भी इससे फायदा मिलेगा, लेकिन उनके मुनाफे में उतनी बड़ी बढ़ोतरी नहीं दिखेगी।
अगर, पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो जून तिमाही में यस बैंक का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना 32.54 फीसदी बढ़ गया था। यह बढ़ोतरी तब हुई थी, जब बाजार में कई उतार-चढ़ाव भी चल रहे थे।