यूनिट्री रोबोटिक्स के IPO ने निवेशकों को किया मालामाल, शेयर 629 फीसदी उछले
चीन की ह्यूमनॉइड और 4 पैरों वाले रोबोट्स बनाने वाली यूनिट्री रोबोटिक्स के शेयरों में शंघाई में पहले दिन की ट्रेडिंग पर 629 फीसदी की जबरदस्त उछाल दर्ज की गई।
इस आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) से कंपनी ने करीब 90.40 करोड़ डॉलर (करीब 8,500 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। इसके साथ ही, यह मुख्य भूमि चीन में लिस्ट होने वाली पहली ह्यूमनाइड रोबोट निर्माता कंपनी बन गई है।
खुदरा बोली करीब 98,000 अरब रुपये के पार
यूनिट्री के IPO में निवेशकों ने जबरदस्त दिलचस्पी दिखाई। खुदरा बोली 7,070 अरब युआन (करीब 98,000 अरब रुपये) के आंकड़े को भी पार कर गए, जो पिछले महीने मेमोरी-चिप दिग्गज CXMT कॉर्प के IPO से भी कहीं ज्यादा था।
कंपनी इन पैसों का ज्यादातर हिस्सा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रिसर्च और प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करने की योजना बना रही है।
AI स्टार्टअप डीपसीक और बड़ी सरकारी कंपनियों के निवेश शाखाओं ने भी इस IPO में अपनी हिस्सेदारी खरीदी। पिछले साल ही, यूनिट्री ने दुनियाभर में 5,500 से ज्यादा ह्यूमनाइड रोबोट्स भेजे और अच्छा मुनाफा भी कमाया।