एनवीडिया CEO की करीबी पर चीन को AI चिप्स तस्करी का आरोप
मेगास्पीड की एक वरिष्ठ अधिकारी एलिस हुआंग पर अमेरिकी अधिकारी जांच कर रहे हैं। उन्हें एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेंसेन हुआंग का करीबी माना जाता है।
उन पर चीन को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप्स की कथित तौर पर तस्करी करने का आरोप है। इस मामले ने बीजिंग को डाटा लीक होने और अमेरिकी निर्यात नियमों के उल्लंघन को लेकर चिंता पैदा कर दी है।
एनवीडिया के शीर्ष अधिकारी से उनके करीबी संबंधों के चलते यह मामला और भी गंभीर हो गया है।
मलेशियाई यूनिट ने खरीदे एनवीडिया के डिवाइस
मेगास्पीड की मलेशियाई सहयोगी कंपनी ने जून, 2024 से फरवरी, 2026 के दौरान कम से कम 4.8 अरब डॉलर (करीब 450 अरब रुपये) के एडवांस AI टूल खरीदे।
इन डिवाइस में एनवीडिया के चिप्स और तकनीक का इस्तेमाल हुआ था। अमेरिकी वाणिज्य विभाग के एक अधिकारी को कंपनी से जुड़ी एक मलेशियाई फैक्ट्री में एनवीडिया के डिवाइस अभी भी बक्सों में बंद मिले।
इस खोज ने संदेह पैदा कर दिया है कि कहीं ये चिप्स अवैध रूप से चीन तो नहीं भेजे गए थे। कंपनी ने बताया है कि वह इस जांच में पूरा सहयोग कर रही है और एलिस हुआंग के साथ उनकी बैठकें सामान्य थीं और कंपनी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को गंभीरता से लेती है।