Loading...
जुलाई-सितंबर के बीच भारत में बेरोजगारी घटी, जानिए कैसे रहे आंकड़े
भारत में इस साल की तीसरी तिमाही में बेरोजगारी कम हुई है

जुलाई-सितंबर के बीच भारत में बेरोजगारी घटी, जानिए कैसे रहे आंकड़े

Nov 10, 2026
08:14 pm

क्या है खबर?

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई-सितंबर की अवधि में भारत की बेरोजगारी दर में कमी आई है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) की ओर से जारी पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे (PLFS) में इसका खुलासा हुआ है। इसके अनुसार, तीसरी तिमाही में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए कुल बेरोजगारी दर में सुधार हुआ है और यह 5.1 फीसदी हो गई है। यह पिछली तिमाही के 5.4 फीसदी के आंकड़े से थोड़ी कम है।

सर्वे 

ग्रामीण बेरोजगारी में गिरावट 

सर्वेक्षण से पता चलता है कि ग्रामीण बेरोजगारी में बड़ी गिरावट आई है, जो अप्रैल-जून की अवधि में 4.8 से घटकर 4.3 फीसदी रह गई है।

दूसरी तरफ, शहरी बेरोजगारी में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है, जो पिछली तिमाही के 6.7 फीसदी के आंकड़े से बढ़कर 6.8 फीसदी हो गई है।

यह डाटा दर्शाता है कि जहां ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार दर में सुधार हुआ है, वहीं शहरी इलाकों में अभी भी बेरोजगारी की समस्या बनी हुई है।

बढ़ोतरी 

नौकरी पाने वालों की संख्या बढ़ी 

PLFS के आंकड़े यह भी दिखाते हैं कि काम कर रहे या काम की तलाश कर रहे लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

15 साल और उससे अधिक उम्र के काम कर रहे या काम की तलाश कर रहे लागों की संख्या पिछली तिमाही की 54.6 से बढ़कर 55.5 फीसदी हो गई।

इससे पता चलता है कि ज्यादा लोग सक्रिय रूप से नौकरी बाजार में हिस्सा ले रहे हैं, जिससे अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिल रही है।

ADVERTISEMENT