12 नई सेमीकंडक्टर यूनिट्स से देश बनेगा आत्मनिर्भर- अश्विनी वैष्णव
भारत ने सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के तहत 12 सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित की जा रही हैं। इन यूनिट्स को बनाने में करीब 20 अरब डॉलर (करीब 1,900 अरब रुपये) का भारी निवेश हुआ है।
इनमें से 3 फैक्ट्रियां तो पहले ही चिप्स बनाना शुरू कर चुकी हैं। इस पहल का मुख्य लक्ष्य है कि हम आयात पर अपनी निर्भरता कम करें और भारत को सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में दुनिया का एक बड़ा केंद्र बना सकें।
सेमीकॉन 2.0 लॉन्च के बारे में बताया
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा: "हम अभी तो बस शुरुआत कर रहे हैं।" उनकी यह बात ऐसे समय आई है, जब जल्द ही सेमीकॉन 2.0 लॉन्च होने वाला है।
इसके बाद भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकॉम और रक्षा तकनीक के क्षेत्र में और भी ज्यादा नवाचार और तरक्की की दिशा में आगे बढ़ेगा।
सरकार का मकसद एक ऐसा मजबूत और टिकाऊ इकोसिस्टम बनाना है, जिससे देश इन सभी क्षेत्रों में अपनी बढ़त बनाए रख सके।