डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क की इस कंपनी के शेयर खरीदे
क्या है खबर?
एलन मस्क की स्पेस-X के रिकॉर्ड तोड़ आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) आने के 2 सप्ताह बाद 23 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 50,000 डॉलर (करीब 47 लाख रुपये) तक के शेयर खरीदे। यह साफ नहीं है कि उन्होंने शेयरों के लिए क्या कीमत चुकाई, लेकिन उस समय तक उनकी कीमत 200 डॉलर (करीब 19,000 रुपये) से ज्यादा के उच्चतम स्तर से गिर चुकी थी। 23 जून को 150 डॉलर (करीब 14,000 रुपये) के आस-पास ट्रेड कर रहे थे।
थर्ड-पार्टी
थर्ड-पार्टी संभालती है ट्रंप का स्टॉक पोर्टफोलियो
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता डेविस इंगले ने रॉयटर्स को बताया कि राष्ट्रपति का स्टॉक पोर्टफोलियो थर्ड-पार्टी फाइनेंशियल संस्थान मैनेज करते हैं और यह सचवाॅब 1000 जैसे जाने-माने इंडेक्स को फॉलो करता है।
स्पेस-X ने अपने IPO से पहले तेजी से शामिल होने की मंजूरी पाने के लिए लोकप्रिय इंडेक्स के नियमों में बदलाव की पैरवी की थी।
यह निवेश राष्ट्रपति और मस्क की रॉकेट कंपनी के बीच एक नया फाइनेंशियल कनेक्शन बनाता है।
अनबन
दोनों के बीच पीछे साल शुरू हुई अनबन
शेयरों की खरीद इसलिए खास है क्योंकि पहले ट्रंप और मस्क के बीच करीबी रिश्ते रहे हैं, लेकिन पिछले साल गर्मियों में उनके बीच थोड़ी अनबन हो गई थी।
उस समय इस अरबपति ने राष्ट्रपति पर आरोप लगाया था कि वे जेफरी एपस्टीन से जुड़ी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की फाइलें इसलिए रोके हुए हैं क्योंकि उनमें ट्रंप का नाम बार-बार आता है।
अब स्पेस-X को लगातार मिल रहे सरकारी अनुबंध भी दोनों के बीच रिश्तों के सुधार को दर्शाता है।