टोयोटा निवेशकों से वापस खरीदेगी करीब 600 अरब रुपये के शेयर
टोयोटा ने 6.3 अरब डॉलर (करीब 600 अरब रुपये) का शेयर बायबैक शुरू करने के साथ ही पूरे साल के लिए अपने मुनाफे का अनुमान भी बढ़ा दिया है।
कंपनी ने बताया है कि उसे इस साल लगभग 3,400 अरब येन (करीब 2,000 अरब रुपये) का ऑपरेटिंग प्रॉफिट होने की उम्मीद है, जो पिछले साल से 10 फीसदी से भी ज्यादा है।
कंपनी ने अपनी बिक्री का अनुमान भी बढ़ाया है। ये बदलाव बाहरी माहौल में आए कारकों और विदेशी मुद्रा दरों के अनुमान को देखते हुए किए गए हैं।
हाइब्रिड कारों ने दी कंपनी को तरक्की
टोयोटा की हाइब्रिड कारें अभी भी कंपनी की तरक्की का सबसे बड़ा जरिया बनी हुई हैं, खासकर अमेरिका में। अनुमान है कि 2026 तक दुनियाभर में हाइब्रिड कारों की बिक्री 50 लाख के आंकड़े को पार कर जाएगी, लेकिन चीन में कंपनी को BYD जैसी स्थानीय EV निर्माता से कड़ी टक्कर मिल रही है।
इसके साथ ही, कच्चे माल की कमी और दुनियाभर में बढ़ते तनाव की वजह से उत्पादन में भी अड़चनें आ रही हैं।