रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स बनाने वाली कंपनी टोंबो इमेजिंग के IPO को SEBI से मिली मंजूरी
बिज़नेस
रक्षा तकनीक क्षेत्र की एक बड़ी कंपनी टोंबो इमेजिंग को अपने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से मंजूरी मिल गई है।
यह IPO एक ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इसका मतलब है कि कंपनी के मौजूदा निवेशक अपने 1.8 करोड़ तक के शेयर बेचेंगे। इस वजह से टोंबो इमेजिंग को इस IPO से कोई नया पैसा नहीं मिलेगा।
थर्मल इमेजिंग निर्यात में दबदबा
टोंबो ने वित्त वर्ष 2024 से 2026 के बीच भारत के थर्मल इमेजिंग निर्यात में 94.3 फीसदी की बड़ी हिस्सेदारी हासिल करके अपना दबदबा बनाया है।
उसके बनाए उपकरण अब 24 देशों में इस्तेमाल हो रहे हैं। 2003 में इसकी शुरुआत हुई थी और इसे अरविंद कोंडांगी लक्ष्मीकुमार, अंकित कुमार और सेसिलिया डिसूजा लीड कर रहे हैं।