टोंबो इमेजिंग के शेयरों में 17 फीसदी से ज्यादा उछाल, निवेशकों को मिला 66 फीसदी मुनाफा
टोंबो इमेजिंग इंडिया के शेयरों में पहले ही दिन सोमवार (26 अक्टूबर) को 17 फीसदी से भी ज्यादा का उछाल देखने को मिला। आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के बाद भी कंपनी ने अपनी तेजी बरकरार रखी है। इसके शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 1,160 रुपये और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 1,162 रुपये पर लिस्ट हुए, जो IPO के 700 रुपये के दाम से कहीं ज्यादा था।
इसका मतलब है कि जिन निवेशकों को शुरुआती दौर में शेयर मिल गए थे, उन्हें अब तक करीब 66 फीसदी का मुनाफा हो चुका है।
136 गुना ज्यादा सब्सक्राइब हुआ IPO
शेयर बाजार में लिस्ट होते ही PRB सिक्योरिटीज और इरेज ब्रोकिंग सर्विसेज जैसे बड़े निवेशकों ने लाखों शेयर हाथों-हाथ खरीद लिए थे। विश्लेषकों का मानना है कि निवेशकों को कुछ मुनाफा लेकर बाहर निकल जाना चाहिए, लेकिन टोंबो के उत्पादों को लेकर बाजार में अच्छी-खासी चर्चा होने के कारण कुछ शेयर अपने पास भी रखने चाहिए।
यह IPO निवेशकों के बीच जबरदस्त हिट रहा। उपलब्ध 85.26 लाख शेयरों के मुकाबले निवेशकों ने कुल 1.15 अरब शेयरों के लिए बोली लगाई थी। यह कुल 135.90 गुना ज्यादा सब्सक्राइब हुआ।