टोनबो इमेजिंग 19 अक्टूबर को लॉन्च करेगी IPO, जानिए कितनी हाेगी कीमत
डिफेंस टेक कंपनी टोनबो इमेजिंग अपना आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) ला रही है। इसके शेयरों की कीमत 665 से 700 रुपये के बीच तय की गई है।
यह IPO 15 अक्टूबर को खुलेगा और 19 अक्टूबर को बंद होगा। इसमें 1.22 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है, जिसका मतलब है कि इससे जुटाया गया पैसा सीधे कंपनी के पास नहीं, बल्कि मौजूदा शेयरधारकों को मिलेगा।
ये प्रमोटर बेचेंगे अपने शेयर
कंपनी के प्रमोटर अरविंद कोंडांगी लक्ष्मीकुमार, अंकित कुमार और सेसिलिया डीसूजा अपने शेयर बेच रहे हैं। इनके अलावा, विनमाया एडवाइजरी LLP और CEAQ टेक्नोलॉजीज जैसे अन्य शेयरधारक भी अपने शेयर बेचेंगे।
टोनबो इमेजिंग की शुरुआत 2003 में हुई थी, लेकिन 2012 में इसने डिफेंस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कदम रखा। अब यह कंपनी दुनियाभर के डिफेंस ग्राहकों के लिए थर्मल इमेजिंग और मिसाइल गाइडेंस सिस्टम जैसे उपकरण बनाती है।
इस IPO को JM फाइनेंशियल और IIFL कैपिटल सर्विसेज मैनेज कर रहे हैं, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज इसके रजिस्ट्रार हैं।