LOADING...
टिक-टॉक CEO शो जी च्यू ने फेसबुक में की थी इंटर्नशिप, आज इतनी है उनकी संपत्ति
शो जी का जन्म 1 जनवरी, 1983 को सिंगापुर में हुआ था (तस्वीर: ट्विटर/@yishkabob)

टिक-टॉक CEO शो जी च्यू ने फेसबुक में की थी इंटर्नशिप, आज इतनी है उनकी संपत्ति

Mar 27, 2023
12:55 pm

क्या है खबर?

टिक-टॉक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) शो जी च्यू अमेरिकी कांग्रेस के सामने जवाब देने के बाद से काफी चर्चा में हैं। शो जी का जन्म 1 जनवरी, 1983 को सिंगापुर में हुआ था। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से 2006 में ग्रेजुएशन किया और मास्टर डिग्री हावर्ड बिजनेस स्कूल से हासिल की। शो जी के परिवार में उनकी पत्नी विवियन काओ और उनके दो बच्चे हैं।

संपत्ति

शो जी की संपत्ति

शो जी ने अपने करियर के शुरुआती दौर में करीब 2 साल तक फेसबुक में इंटर्नशिप की और इसके बाद वह DST ग्लोबल नामक वेंचर कैपिटल फर्म में पार्टनर बन गए। टिक-टॉक में शामिल होने से पहले उन्होंने 5 साल तक DST ग्लोबल के साथ और 5 साल चीनी कंपनी शाओमी में काम किया। 2021 में उन्होंने टिक-टॉक के CEO के तौर पर कार्यभार ग्रहण किया। रिपोर्ट के अनुसार, शो जी की कुल संपति लगभग 1,646 करोड़ रुपये है।