2024 में बनी रोबोटिक्स स्टार्टअप जनरलिस्ट का मूल्यांकन हुआ करीब 285 अरब रुपये
2024 में शुरू हुआ रोबोटिक्स स्टार्टअप जनरलिस्ट ने लगभग 20 करोड़ डॉलर (करीब 1,900 करोड़ रुपये) जुटाए हैं, जिसके बाद कंपनी का मूल्यांकन 3 अरब डॉलर (करीब 285 अरब रुपये) तक पहुंच गया है।
इस फंडिंग राउंड की अगुवाई 8VC ने की थी। इस नई फंडिंग से कंपनी की सीरीज B में जुटाई गई कुल रकम 60 करोड़ डॉलर (करीब 5,700 करोड़ रुपये) हो गई है।
बता दें कि इससे पहले जून में एक बड़े राउंड के बाद कंपनी का मूल्यांकन 2 अरब (करीब 190 अरब रुपये) तक पहुंच गया था। कंपनी की यह तेज ग्रोथ टेक दुनिया में सबकी नजरों में आ गई है।
AI मॉडल रोबोट्स को सिखाते हैं काम
जनरलिस्ट ऐसे AI मॉडल बनाती है, जो रोबोट्स को सिर्फ छोटे वीडियो देखकर नए काम सिखा देते हैं। ऑटोमेशन के क्षेत्र में इसे एक बड़ी छलांग के तौर पर देखा जा रहा है।
कंपनी को रेडिकल वेंचर्स, एनवीडिया और बेजोस एक्सपीडिशन्स जैसे बड़े निवेशकों का साथ मिला है। हालांकि, उसका मुकाबला फिजिकल इंटेलिजेंस और स्किल्ड AI जैसी बड़ी कंपनियों से है। इससे साफ है कि स्मार्ट रोबोट्स बनाने की दौड़ काफी तेज हो गई है, भले ही इस राह में अभी भी कई मुश्किल चुनौतियां सामने हों।