न्यू मैक्सिको जूरी ने मेटा को यूजर्स को गुमराह करने का दोषी ठहराया
सांता फे की एक जूरी ने अपने फैसले में कहा है कि मेटा प्लेटफॉर्म्स ने अमेरिकी राज्य न्यू मैक्सिको के लोगों को उनके व्यक्तिगत डाटा के इस्तेमाल के तरीके के बारे में गुमराह किया। यह फैसला शुक्रवार (25 सितंबर) को सुनाया गया।
यह उस मुकदमे के बाद आया है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मेटा ने यूजर्स को साफ-साफ नहीं बताया कि वह उनकी जानकारी का क्या कर रही थी और कंटेंट को कैसे मॉडरेट कर रही थी?
गोपनीयता से जुड़े मामलों में कंपनी की कानूनी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं और यह फैसला उसकी इसी सूची में एक और नाम जुड़ गया है।
कैंब्रिज एनालिटिका विवाद से जुड़ा मामला
इस मामले का संबंध फेसबुक के कैंब्रिज एनालिटिका विवाद से है। उस दौरान लाखों फेसबुक यूजर्स का डाटा उनकी इजाजत के बिना इकट्ठा कर लिया गया था, जिसका इस्तेमाल वोटर्स की प्रोफाइलिंग करने के लिए किया गया था।
मुकदमे में यह दावा किया गया कि मेटा ने न्यू मैक्सिको के लोगों को इस विवाद और ऐसे ही दूसरे मामलों में अपनी भूमिका के बारे में खुलकर नहीं बताया।
16.7 अरब डॉलर में किया समझौता
न्यू मैक्सिको इकलौता राज्य नहीं है, जहां मेटा को ऐसी कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। इस साल कंपनी ने कुछ और बड़े मामलों का सामना किया है, जिनमें 16.7 अरब डॉलर (करीब 1,550 अरब रुपये) का एक बड़ा सेटलमेंट और युवाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर जूरी का एक अलग फैसला भी शामिल है।
अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कंपनी आगे चलकर यूजर डाटा को कैसे संभालती है?