शाह इंवेस्टर होम ने लॉन्च किया 90 करोड़ रुपये का IPO
शाह इंवेस्टर होम का 90.17 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) सोमवार से बुधवार तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा।
इसने अपने शेयरों का भाव 159 से 167 रुपये के बीच तय किया है। खुदरा निवेशकों को इसमें कम से कम 14,195 रुपये का निवेश करना होगा।
कंपनी के शेयर 6 अक्टूबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट हो सकते हैं। इस IPO प्रक्रिया की जिम्मेदारी बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स को दी गई है।
वर्किंग कैपिटल पर खर्च होगा ज्यादा पैसा
इस IPO से जुटाई गई ज्यादातर रकम (60 करोड़ रुपये) कंपनी की वर्किंग कैपिटल बढ़ाने में इस्तेमाल होगी। बाकी पैसा कंपनी की आम कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने में लगाया जाएगा।
कंपनी की आय वित्तीय वर्ष 2025 में 94 करोड़ रुपये थी, जो वित्तीय वर्ष 2026 में घटकर 72 करोड़ रुपये रह गई। इस दौरान कंपनी का मुनाफा भी कम हुआ है।
हालांकि, 1994 में अपनी शुरुआत के बाद से यह कंपनी गुजरात और महाराष्ट्र में एक लाख से ज्यादा डीमैट खातों को अपनी सेवाएं दे रही है।