सिम्बायोटेक फार्मा ने लॉन्च किया 1,757 करोड़ रुपये का IPO
सिम्बायोटेक फार्मालैब ने अपना 1,757 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) पेश कर दिया है, जो 24 से 27 अगस्त तक खुला रहेगा।
कंपनी ने इसके एक शेयर की कीमत 933 रुपये से 988 रुपये के बीच तय की है। इसमें निवेश के लिए आपको कम से कम 15 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा।
इस IPO में नए शेयर जारी करने के साथ मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।
एंकर निवेशकों से जुटाए 526 करोड़ रुपये
IPO खुलने से पहले ही सिम्बियोटेक ने प्रमुख एंकर निवेशकों से 526.2 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। इनमें साइटिबैंक ग्लोबल मार्केट्स और BNP पारिबा जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
कंपनी को इस IPO से जो पैसा मिलेगा, उससे वह अपना कर्ज चुकाएगी और आगे बिजनेस बढाने में मदद लेगी। दूसरी तरफ, जो पैसा पुराने शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचकर जुटाएंगे, वह उन्हीं के पास जाएगा।
पिछले वित्त वर्ष (2025) में कंपनी का कुल राजस्व 751.6 करोड़ रुपये रहा था और 96.8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। सिम्बायोटेक स्टेरॉयड API बनाने वाली दुनिया की अग्रणी कंपनियों में से एक है और इसकी मजबूत वर्टिकल इंटीग्रेशन भी है।
इन्हीं खूबियों के चलते विश्लेषक इस IPO को खरीदने की सलाह दे रहे हैं। इसके बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण 6,348 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।