रेज ऑफ बिलीफ के शेयरों ने BSE-NSE पर की सपाट शुरुआत
रेज ऑफ बिलीफ की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) ने शेयर बाजार में अच्छी-खासी चर्चा बटोरी थी। 1 से 3 सितंबर के दौरान इसे कुल मिलाकर 107.71 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।
जब शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों पर 239 में लिस्ट हुए तो उनकी कीमत इश्यू प्राइस के बराबर थी।
ऐसे में शुरुआती निवेशकों को तुरंत कोई फायदा नहीं मिला, भले ही छोटे और गैर-संस्थागत निवेशकों ने इसमें खूब दिलचस्पी दिखाई थी।
सेंटर बढ़ाने में होगा पैसों का उपयोग
रेज ऑफ बिलीफ ने IPO से जो 125 करोड़ रुपये जुटाए हैं उनका इस्तेमाल कंपनी अपनी 'मॉम्स बिलीफ' न्यूरोडेवलपमेंटल सेंटर को बढ़ाने में करेगी।
इन पैसों से ब्रांड की पहचान भी बढ़ाई जाएगी और अपनी अमेरिकी शाखा को आर्थिक मदद देने में भी ये पैसे काम आएंगे।
31 मार्च तक कंपनी 57 शहरों में कुल 136 सेंटर चला रही है। कंपनी की कुल आय वित्त वर्ष 2025 में 36.54 करोड़ रुपये थी, जो वित्त वर्ष 2026 में 125 फीसदी बढ़कर 82.06 करोड़ रुपये हो गई। टैक्स चुकाने के बाद का मुनाफा वित्त वर्ष 2025 के 5.88 करोड़ रुपये से घटकर वित्त वर्ष 2026 में 4.96 करोड़ रुपये रह गया।