SBI फंड्स मैनेजमेंट के IPO को एंकर बुक में मिली 20 गुना बोली
बिज़नेस
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की सहायक कंपनी SBI फंड्स मैनेजमेंट का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) इन दिनों खूब चर्चा में है। इसके एंकर बुक को 20 गुना से भी ज्यादा की बोली मिल चुकी है।
ब्लैकरॉक, फिडेलिटी और गोल्डमैन सैक्स एसेट मैनेजमेंट जैसे बड़े वैश्विक निवेशकों ने इसमें बड़ी दिलचस्पी दिखाई है।
अबुधाबी, सिंगापुर और नॉर्वे जैसे देशों के बड़े सॉवरेन वेल्थ फंड्स भी इसमें शामिल हुए हैं, जिससे यह इस समय सबसे ज्यादा चर्चित IPO में से एक बन गया है।

एंकर निवेशकों को 5.1 करोड़ शेयर होंगे आवंटित
देश के म्यूचुअल फंड्स और इंश्योरेंस कंपनियां भी इसमें निवेश के लिए तैयार बैठी हैं। एंकर निवेशकों को लगभग 5.1 करोड़ शेयर 574 रुपये प्रति शेयर के भाव पर दिए जाएंगे।
इस आवंटन से कंपनी को कुल 2,944 करोड़ रुपये मिलेंगे। SBI ने निर्गम आने से ठीक पहले एक स्पेशल प्लेसमेंट के जरिए 1,660 करोड़ रुपये और जुटाए थे। अब कुल इश्यू साइज 9,813 करोड़ रुपये हो गया है और शेयरों की कीमत 545 रुपये से 574 रुपये के बीच रखी गई है।
इसके शेयरों के लिए सब्सक्रिप्शन 14 से 16 जुलाई तक खुले रहेंगे और इसकी लिस्टिंग 21 जुलाई को होने की उम्मीद है।