गाजा कैपिटल का IPO खुलते ही ग्रे मार्केट में 19 फीसदी ऊपर चढ़ा
गाजा कैपिटल के तहत काम करने वाली गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) खुदरा निवेशकों के लिए बुधवार (19 अगस्त) को खुल गया है और यह 21 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा।
कंपनी ने शेयरों की कीमत 152-160 रुपये के बीच तय की है, जिसमें एक लॉट में कम से कम 93 शेयर होंगे। कंपनी 450 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी, जबकि पूरे IPO का कुल साइज 550 करोड़ रुपये है।
इन 450 करोड़ रुपये में से 372 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी कुछ मौजूदा और नए फंड्स में अपनी हिस्सेदारी के लिए और एक ब्रिज लोन चुकाने में करेगी। बचे हुए पैसे बाकी सामान्य कामकाज में खर्च होंगे।
24 अगस्त को होगा शेयरों का आवंटन
IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 30 रुपये चल रहा है, जिससे शेयर की लिस्टिंग कीमत लगभग 190 रुपये के आस-पास पहुंच सकती है। यह ऑफर प्राइस से करीब 18.75 फीसदी ज्यादा है।
निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड और SBI लाइफ जैसे बड़े नाम पहले ही एंकर निवेशक के तौर पर इसमें पैसा लगा चुके हैं। शेयरों का आवंटन 24 अगस्त को होगा और जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें 25 अगस्त को उनका रिफंड मिल जाएगा या फिर पैसे डीमैट अकाउंट में क्रेडिट हो जाएंगे।
26 अगस्त को शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों पर लिस्ट हो जाएंगे। अगर, सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो लिस्टिंग के बाद गाजा कैपिटल का बाजार मूल्यांकन करीब 2,256.16 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।