डॉलर के मुकाबले रुपये में बढ़त से भारत के खजाने में जोरदार इजाफा
सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 31 पैसे उछलकर 95.12 के स्तर पर पहुंच गया।
कमजोर होते डॉलर और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट ने रुपये को मजबूती दी। रुपया 95.15 पर खुला और इसमें लगातार बढ़त बनी रही। दरअसल, यह तेजी पिछले शुक्रवार से चली आ रही थी।
इन कारणों से मिली रुपये को मजबूती
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भी 6.118 अरब डॉलर (करीब 550 अरब रुपये) बढ़कर 682.354 अरब डॉलर (करीब 65,000 अरब रुपये) हो गया है।
इससे रुपये को अतिरिक्त मजबूती मिली है। अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों ने भी इस पर असर डाला। जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई से हाथ खींचे तो ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही, अमेरिकी डॉलर इंडेक्स भी थोड़ा कमजोर पड़ा। घरेलू शेयर बाजारों ने भी इस तेजी को रफ्तार दी। सेंसेक्स 470 अंकों से अधिक उछला, जबकि निफ्टी 150 अंक ऊपर गया। इन सभी वजहों ने मिलकर रुपये की इस रफ्तार को और बढ़ा दिया।