अमेरिका से लौटे रहे पेशेवरों को भारत में नौकरी पाने के लिए केवल AI का सहारा
बिज़नेस
H-1B वीजा पर अमेरिका से लौट रहे भारतीय पेशेवरों को भारत के टेक सेक्टर में नौकरी ढूंढने में दिक्कत आ रही है। भर्ती में काफी कमी आई है और खासकर पुराने IT रोल में नौकरियां कम हो गई हैं।
इसकी मुख्य वजह बाजार का उतार-चढ़ाव और दुनियाभर के आर्थिक दबाव हैं।
जनरेटिव AI की मांग में उछाल से बढ़े अवसर
एक अच्छी बात यह है कि जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और खास तकनीकी क्षेत्रों में माहिर लोगों की मांग बढ़ रही है।
जानकारों का कहना है कि AI से जुड़ी नौकरियों में बढ़ोतरी हो रही है, वहीं कुछ लोग मानते हैं कि ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) लौटने वाले पेशेवरों के लिए मुख्य भर्तीकर्ता बन रहे हैं।
हालांकि, विदेश में काम करने का अनुभव होने के कारण लौटने वाले कई पेशेवर ऊंची तनख्वाह की उम्मीद रखते हैं। ऐसे में कंपनियां किसी को भी नौकरी पर रखने से पहले और भी सावधान हो गई हैं।