AI डाटा सेंटर्स के कारण इलेक्ट्रिशियन का वेतन 2.7 करोड़ रुपये तक पहुंचा
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उद्योग का तेज विकास डाटा सेंटर इलेक्ट्रिशियन को टेक की दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले पेशेवरों में बदल रही है।
सालाना इनकी तनख्वाह 2.3 करोड़ से 2.7 करोड़ रुपये तक पहुंच रही है। खास बात यह है कि ऐसा तब हो रहा है, जब अमेजन और मेटा जैसी बड़ी कंपनियां छंटनी कर रही हैं।
टीवी शो 'डर्टी जॉब्स' के माइक रोवे का कहना है कि युवा इलेक्ट्रिशियन खूब तरक्की कर रहे हैं। इन्हें न सिर्फ छात्र लोन से छुटकारा मिल रहा है, बल्कि ये ओवरटाइम करके अपनी कमाई भी बढ़ा रहे हैं।
यही नहीं, महज 18 महीनों में ही इन्हें कई बार दूसरी कंपनियों से अच्छे ऑफर मिल रहे हैं।
इलेक्ट्रिकल जॉब पोस्टिंग में 180 फीसदी की बढ़ोतरी
AI डाटा सेंटर्स को हजारों GPUs चलाने के लिए इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर और मैनेजर जैसे बहुत सारे कुशल कामगारों की जरूरत होती है। इन प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाले मजदूरों की कमाई भी करीब 32 फीसदी ज्यादा हो रही है। इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन के लिए जॉब पोस्टिंग में 2023 से 2025 के बीच 180 फीसदी से भी ज्यादा का उछाल आया है।
भारत नए डाटा सेंटर्स में भारी निवेश कर रहा है। गूगल विशाखापट्टनम में 15 अरब डॉलर (करीब 1,400 अरब रुपये) का हब बना रही है। इसकी वजह से पूरी दुनिया में प्रतिभा की होड़ मच गई है।