AI के कारण हो रही छंटनी तो साइबर सुरक्षा में खुला नौकरियों का खजाना
टेक की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बड़ा बदलाव ला रहा है, लेकिन कर्मचारियों के लिए यह अच्छा नहीं रहा है। माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, ओरेकल और मेटा जैसी बड़ी कंपनियों ने AI आधारित रणनीतियों पर ध्यान देने के लिए हजारों कर्मचारियों की छंटनी की है। अकेले मेटा ने ही करीब 8,000 लोगों को काम से निकाल दिया है। जहां पारंपरिक टेक भूमिकाएं तेजी से कम हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ साइबर सुरक्षा की नौकरियाें की मांग अचानक बहुत ज्यादा बढ़ गई है।
AI से डेटा लीक: क्यों जरूरी है इंसानी साइबर सुरक्षा
आजकल के AI टूल्स बहुत तेजी से डिजिटल कमियों को पहचान सकते हैं और कभी-कभी उनका फायदा उठा सकते हैं। इसी वजह से संगठन ऐसे विशेषज्ञ को ढूंढ रहे हैं, जो उनके सिस्टम को सुरक्षित रख सकें।
कुछ AI आधारित ऐप ने गलती से मेडिकल रिकॉर्ड्स जैसी संवेदनशील जानकारी लीक कर दी है। इसलिए अब मानव साइबर सुरक्षा पेशेवर बेहद जरूरी हो गए हैं। वे डाटा को सुरक्षित रखने के साथ-साथ जटिल जोखिमों का विश्लेषण करते हैं और उन्हें समझते भी हैं।