AI हार्डवेयर की जबरदस्त मांग ने चिप निर्माताओं के शेयर आसमान पर पहुंचे
2026 की शुरुआत में चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया है। इसकी वजह यह थी कि हर कोई उस तकनीक को अपनाना चाहता था, जो स्मार्ट ऐप्स और डाटा सेंटर्स को चलाने के लिए जरूरी थी।
सप्लाई की कमी और बढ़ते दामों के कारण चिप बनाने वाली कंपनियों का मूल्यांकन आसमान छूने लगा, वहीं माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों पर निवेशकों का उतना ध्यान नहीं रहा।
कोसपी इंडेक्स AI चिप्स की मांग से 125 फीसदी उछला
दक्षिण कोरिया के कोसपी इंडेक्स में 125 फीसदी की उछाल आई, जिसमें सैमसंग 183 फीसदी और SK हाईनिक्स 310 फीसदी तक बढ़ गए।
यह सब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप्स की भारी मांग की वजह से हुआ। अमेरिकी कंपनियों के शेयरों में भी बड़ी हलचल दिखाई दी। सैनडिस्क के शेयर इस साल 780 फीसदी ऊपर चढ़े, जबकि पिछले साल से देखें तो यह 4,510 फीसदी से भी ज्यादा की उछाल है। दूसरी तरफ, वेस्टर्न डिजिटल, माइक्रोन और सीगेट के शेयरों की कीमत भी दोगुनी से ज्यादा हो गई।
जानकारों का कहना था कि यह ऊंची मांग और कम सप्लाई का अनोखा मेल था, लेकिन जून के अंत तक बड़े उछाल के बाद निवेशकों ने मुनाफे की निकासी शुरू कर दी।