इंडोनेशिया के जंगल में लगी आग से पाम-ऑयल की कीमत में उछाल
इंडोनेशिया में लगी जंगल की आग वैश्विक पाम-ऑयल बाजार में हलचल मचा रही है। सोमवार को पाम-ऑयल की कीमतें 0.9 फीसदी बढ़कर लगभग 1,229 डॉलर (करीब 1.1 लाख रुपये) प्रति टन हो गईं।
इस साल के भीषण अल नीनो ने इन आगों को और भी भयंकर बना दिया है, जिस वजह से दक्षिण पूर्व एशिया धुंआ की चादर में लिपटा हुआ है।
इसके चलते खेतों से पाम-ऑयल को बाजार तक पहुंचाना अब और मुश्किल हो गया है।
जगल की आग से पाम की खेती में रोड़ा
आग से निकलने वाला घना धुंआ पाम के फलों को बढ़ने के लिए जरूरी धूप को रोक रहा है। साथ ही, कई मजदूरों को आग बुझाने में मदद करने के लिए कटाई का काम रोकना पड़ा है।
अब तक बोर्नियो और सुमात्रा में 2.02 लाख हेक्टेयर से ज्यादा जमीन जल चुकी है, जिसका असर मलेशिया और सिंगापुर की हवा की गुणवत्ता पर भी पड़ा है।
इसके अलावा, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण बायोफ्यूल के तौर पर पाम-ऑयल की मांग भी बढ़ गई है।