भारत के वाशिंगटन दूतावास ने ट्रंप के पूर्व प्रवक्ता की फर्म से किया करार
भारत के वाशिंगटन दूतावास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रवक्ता रहे जेसन मिलर की लॉबिंग फर्म SHW पार्टनर्स LLC के साथ 18 लाख डॉलर (16.92 करोड़ रुपये) का करार किया है। यह करार अप्रैल, 2027 तक चलेगा।
हालिया दस्तावेजों के अनुसार, इसका मकसद अमेरिका की राजनीति में भारत के रिश्तों और उसकी पकड़ को और ज्यादा मजबूत करना है।
अमेरिकी अधिकारियों से कराई मुलाकातें
SHW पार्टनर्स ने पहले भी भारत के साथ काम किया है। उन्होंने भारतीय अधिकारियों की व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ और केंद्रीय खुफिया एजेंसी (CIA) के निदेशक जैसे अहम अधिकारियों से मुलाकातें करवाई हैं। खासकर पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले जैसे तनावपूर्ण समय में उनकी यह भूमिका काफी अहम साबित हुई थी। SHW पार्टनर्स ने भारतीय नेताओं के लिए मुलाकातें तय की हैं और मीडिया में उनकी बात भी रखी है, ताकि दोनों देशों के बीच व्यापार और सुरक्षा के संबंध और मजबूत हो सकें।