8वां वेतन आयोग कर्मचारियों को दे सकता है अपनी पेंशन स्कीम चुनने का मौका
8वां वेतन आयोग इस बात पर विचार कर रहा है कि कर्मचारियों को अपनी पेंशन योजना चुनने का विकल्प दिया जाए। अगर, यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है तो मौजूदा सिस्टम के तहत ही कर्मचारी अलग-अलग पेंशन योजनाओं में से अपनी पसंद का चुनाव कर पाएंगे।
यह विचार अभी सिर्फ एक प्रस्ताव है, लेकिन नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के अनिश्चित रिटर्न को लेकर कर्मचारियों में जो चिंता है, उसकी वजह से यह प्रस्ताव अब जोर पकड़ रहा है।
यूनियनें कर रही गारंटीड रिटायरमेंट पेंशन की मांग
कर्मचारियों और विभिन्न यूनियनों ने लंबे समय से ज्यादा सुरक्षित रिटायरमेंट विकल्पों की मांग की है। उनकी मुख्य मांग है कि पुराने सिस्टम की तरह ही उन्हें गारंटीड पेंशन मिले और रिटायरमेंट के बाद उन्हें यह पेंशन आसानी से मिल सके।
जिस तरह से बातचीत आगे बढ़ रही है, उम्मीद है कि अगर, चर्चा सही दिशा में चलती रही तो यह प्रस्ताव अगले 2 से 4 महीने में ही आगे बढ़ सकता है।