केंद्र सरकार ने राज्यों को जारी की 1.09 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि
केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए 1.09 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की है। यह रकम अगस्त में मिलने वाले सामान्य फंड के अलावा है, जिसका मकसद स्थानीय प्रोजेक्ट्स और राज्यों के बजट को मजबूती देना है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य राज्यों में विकास की गति को तेज करना है।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार हर साल अपने टैक्स राजस्व का 41 फीसदी हिस्सा कई किस्तों में राज्यों के साथ बांटती है।
उत्तर प्रदेश को मिली सबसे ज्यादा राशि
सबसे ज्यादा राशि उत्तर प्रदेश को मिली, जो 19,208 करोड़ रुपये है। इसके बाद बिहार को 10,845 करोड़ रुपये और मध्य प्रदेश को 8,010 करोड़ रुपये दिए गए।
पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र को भी बड़ी रकम मिली है, वहीं, राजस्थान, ओडिशा और तमिलनाडु जैसे राज्यों को भी अच्छी सहायता मिली।
गोवा और सिक्किम जैसे छोटे राज्यों को भी इस राशि का हिस्सा मिला, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि विकास का लाभ सभी तक पहुंचे।