टेम्पसैंस के शेयरों की कीमत लिस्टिंग पर हुई दोगुनी, फिर 4 फीसदी गिरे
शेयर बाजार में टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स ने एक उतार-चढ़ाव भरी शुरुआत की। कंपनी के शेयर 634 रुपये पर लिस्ट हुए, जो इसके आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) कीमत 300 रुपये से दोगुने से भी ज्यादा थी।
हालांकि, सोमवार को ट्रेडिंग सत्र के दौरान इसके शेयर 4 फीसदी से ज्यादा गिरे और सुबह 10:01 बजे तक 576.25 रुपये पर आ गए, जो 1.77 फीसदी की गिरावट थी।
इसके बावजूद, नई लिस्टिंग के लिए यह एक बड़ी छलांग मानी जा रही है।
जुटाए 650 करोड़ रुपये का कहां होगा इस्तेमाल?
कंपनी का 650 करोड़ रुपये का IPO काफी सफल रहा, जिसे 184 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। नए शेयरों से प्राप्त 73.13 करोड़ रुपये की शुद्ध आय का इस्तेमाल कंपनी अपने विस्तार और बैलेंस शीट को मजबूत करने के लिए करेगी।
इसमें से 18.13 करोड़ रुपये इलेक्ट्रिकल-हीटिंग और स्पेशलाइज्ड-केबल कारोबार में पूंजीगत खर्च के लिए रखे गए हैं, जबकि 55 करोड़ रुपये का उपयोग कर्ज चुकाने में होगा।
टेम्पसैंस थर्मल-इंजीनियरिंग उत्पाद जैसे टेम्परेचर सेंसर और हीटिंग सॉल्यूशंस बनाती है, जिनका उपयोग कई उद्योगों में होता है।