तेजा इंजीनियरिंग के शेयर खरीदने वालों को रातों-रात हुआ दोगुना फायदा
बिज़नेस
तेजा इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत की है। इसके शेयर 418 रुपये पर खुले, जो आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) की कीमत 220 रुपये से लगभग दोगुना है।
जिन निवेशकों ने इसके IPO में पैसा लगाया था, उनकी पूंजी रातों-रात लगभग दोगुनी हो गई।
कंपनी का बाजार पूंजीकरण हुआ 940 करोड़ रुपये
सोमवार को थोड़ी गिरावट के बावजूद 20 जुलाई को तेजा के शेयर 555 रुपये पर ट्रेड हुए। इस साल अब तक शेयर में 26.45 फीसदी की बढ़त देखी गई है और कंपनी का बाजार पूंजीकरण अब 940 करोड़ रुपये हो गया है। 2023 में शुरू हुई इस कंपनी की आमदनी एक साल में 31.62 करोड़ रुपये से बढ़कर 55.22 करोड़ रुपये हो गई और मुनाफा भी लगभग दोगुना हो गया।
इन आंकड़ों के साथ यह इस सीजन के सबसे सफल लघु एवं मध्यम उद्योग (SME) IPO में से एक बन गया है।