टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स का IPO 7 अगस्त को खुलेगा, शेयर की कीमत 200-212 रुपये के बीच
टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अपने शेयरों का दाम 200 से 212 रुपये तय किया है।
निवेशकों के लिए इस IPO का सब्सक्रिप्शन 7 से 11 अगस्त तक खुला रहेगा, वहीं एंकर निवेशकों के लिए बोली लगाने का मौका एक दिन पहले 6 अगस्त को मिलेगा।
संस्थागत निवेशकों के लिए 50 फीसदी शेयर आरक्षित
बड़े संस्थागत खरीदारों के लिए शेयरों का अधिकतम 50 फीसदी हिस्सा आरक्षित रखा गया है, वहीं खुदरा निवेशकों को कम से कम 35 फीसदी और गैर-संस्थागत निवेशकों को कम से कम 15 फीसदी शेयर दिए जाएंगे।
शेयरों का आवंटन 12 अगस्त को होगा, जिसके तुरंत बाद रिफंड की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 13 अगस्त तक शेयर निवेशकों के डीमैट अकाउंट में क्रेडिट हो जाएंगे और 14 अगस्त से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर शेयरों की ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी।
इस IPO में कम से कम एक लॉट यानि 70 शेयरों के लिए निवेश करना होगा।