LOADING...
टेक सेक्टर में छंटनी जारी, इस साल अब तक 1.28 लाख कर्मचारियों की गई नौकरी
इस साल अब तक 1.28 लाख कर्मचारियों की गई नौकरी

टेक सेक्टर में छंटनी जारी, इस साल अब तक 1.28 लाख कर्मचारियों की गई नौकरी

May 15, 2026
04:11 pm

क्या है खबर?

साल 2026 में टेक सेक्टर में छंटनी का दौर लगातार जारी है। लेऑफ ट्रैकर डाटा के अनुसार, इस साल अब तक 286 से ज्यादा से ज्यादा कंपनियों से करीब 1.28 लाख कर्मचारियों की नौकरी जा चुकी है। माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, मेटा, सिस्को और पेपाल जैसी बड़ी कंपनियों ने हजारों कर्मचारियों को बाहर किया है। कंपनियां अब कर्मचारियों की संख्या घटाकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ऑटोमेशन और नए टेक इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज्यादा पैसा खर्च कर रही हैं।

मांग

AI से जुड़े कामों की बढ़ी मांग

टेक कंपनियां भले ही छंटनी कर रही हों, लेकिन AI से जुड़े कई कामों की मांग तेजी से बढ़ रही है। कंपनियों को ऐसे इंजीनियर चाहिए जो AI सिस्टम की निगरानी कर सकें, तकनीकी खराबियां ठीक कर सकें और ऑटोमेटेड सिस्टम को संभाल सकें। अब कंपनियां बड़ी टीम रखने के बजाय अनुभवी और AI की समझ रखने वाले इंजीनियरों को ज्यादा महत्व दे रही हैं। AI आधारित सॉफ्टवेयर बढ़ने के साथ ऐसे कर्मचारियों की जरूरत और बढ़ रही है।

साइबर सुरक्षा

साइबर सुरक्षा में बनी हुई है जरूरत

रिपोर्ट के अनुसार, साइबर सुरक्षा सेक्टर अभी भी काफी सुरक्षित माना जा रहा है। AI टूल बढ़ने के साथ डाटा चोरी और साइबर हमलों का खतरा भी बढ़ रहा है। ऐसे में कंपनियों को सिक्योरिटी एनालिस्ट, क्लाउड सिक्योरिटी इंजीनियर और थ्रेट रिस्पॉन्स टीम की जरूरत लगातार बनी हुई है। जानकारों का कहना है कि इन कामों में इंसानी समझ, रिस्क पहचानने की क्षमता और तुरंत फैसला लेने की जरूरत होती है, जिसे AI अभी पूरी तरह नहीं संभाल सकता है।

Advertisement

सॉफ्ट स्किल्स

सॉफ्ट स्किल्स पर बढ़ा कंपनियों का फोकस

रिपोर्ट में कहा गया है कि अब कंपनियां सिर्फ तकनीकी जानकारी ही नहीं, बल्कि कम्युनिकेशन और टीम के साथ काम करने की क्षमता को भी महत्व दे रही हैं। AI के कारण बार-बार होने वाले कई काम ऑटोमेट हो रहे हैं, इसलिए इंजीनियरों को अब क्लाइंट और बिजनेस टीम के साथ ज्यादा काम करना पड़ रहा है। सॉल्यूशन इंजीनियर जैसे रोल की मांग भी बढ़ रही है, जो कंपनियों के सिस्टम में AI को जोड़ने में मदद करते हैं।

Advertisement