भारतीय IT कंपनियां AI गवर्नेंस टूल्स की बढ़ती मांग का उठा रही फायदा
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और टेक महिंद्रा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट्स पर लगाम कसने के लिए सॉफ्टवेयर ला रही है। दूसरी तरफ, HCL टेक क्रोएशिया की कंपनी रोबोटिक डॉट AI को खरीद रही है, ताकि AI एजेंट्स और एंटरप्राइज ऐप के बीच बेहतर तालमेल बिठाया जा सके।
कंपनियों को डाटा लीक या गडबड करने वाले बॉट्स की चिंता सता रही है, इसलिए ये कंपनियां AI के सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से काम करने पर जोर दे रही हैं।
TCS ने हाल ही में बताया था कि एंटरप्राइज के लिए सुरक्षित AI प्लेटफॉर्म के साथ मजबूत AI गवर्नेंस की जरूरत अब सबसे ज्यादा महसूस हो रही है।
कॉग्निजेंट ने लॉन्च किया AI नेक्सस प्लेटफॉर्म
कॉग्निजेंट ने अपना AI नेक्सस प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जो यह देखता है कि हर एजेंट क्या काम कर रहा है और साथ ही लागत पर भी नियंत्रण रखता है।
HCL टेक अपनी मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए रोबोटिक डॉट AI को खरीदने की तैयारी में है, जबकि टेक महिंद्रा अपने समाधानों में सिक्योरिटी, रेड टीमिंग, भरोसेमंद डाटा, खोजने की क्षमता और IP मूल-स्रोत को शामिल कर रही है।
इन सभी कदमों से साफ है कि भारतीय IT कंपनियां जैसे-जैसे बिजनेस ऑटोमेशन की दुनिया में आगे बढ़ रही हैं, वे भरोसा और पारदर्शिता बनाए रखने को लेकर बेहद गंभीर हैं।