सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और आरडी टाटा ट्रस्ट ने एन चंद्रशेखरन को कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर दोबारा नियुक्त किए जाने के मामले में टाटा संस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
ट्रस्ट्स का कहना है कि 17 सितंबर को हुए इस फैसले को बोर्ड में पूरा समर्थन नहीं मिला था।
इसके साथ ही ट्रस्ट्स ने 65 करोड़ रुपये के हर्जाने की भी मांग की है। वे चाहते हैं कि भविष्य में वोटिंग के नियमों का सही तरीके से पालन किया जाए।
वोटिंग में नियमों की अनदेखी का आरोप
ट्रस्ट्स को डर है कि टाई-ब्रेकर के लिए इस्तेमाल होने वाले कास्टिंग वोटों का गलत फायदा उठाया गया है। खासकर तब, जब 30 नवंबर को बोर्ड की एक अहम बैठक होने वाली है।
इसी वजह से उन्होंने कोर्ट से गुहार लगाई है कि चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति पर रोक लगाई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि आगे से सभी फैसलों में वोटिंग के सही नियमों का पालन हो।