टाटा संस के चेयरमैन ने सेमीकंडक्टर को बताया भारत के भविष्य का गेम चेंजर
टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने कहा है कि सेमीकंडक्टर भारत के भविष्य के लिए बहुत अहम हैं। उन्होंने इन सेमीकंडक्टर को भारत के औद्योगिक और तकनीकी विकास के लिए बेहद जरूरी बताया।
उनका मानना है कि भारत के पास कुशल कर्मचारियों और बड़े बाजार की वजह से वैश्विक चिप प्रतियोगिता में आगे बढ़ने का अच्छा मौका है।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कंपनियों को समझदारी से निवेश करना होगा और यह समझना होगा कि बाजार को असल में क्या चाहिए?
धोलेरा और असम में बनेगा सेमीकंडक्टर फैब
बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए टाटा गुजरात के धोलेरा में डच तकनीक पार्टनर ASML के साथ मिलकर एक सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट (फैब) बना रहा है। इसके अलावा, असम में भी एक नई सुविधा तैयार हो रही है।
इसका मकसद ऑटोमोबाइल, टेलीकम्युनिकेशन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से चलने वाले डिवाइसेज के लिए हर दिन 4.8 करोड़ चिप्स बनाना है।