ताइवान का शेयर बाजार 1991 के बाद अपने सबसे बुरे दौर से गुजरा है। बीते सप्ताह बाजार में 17.5 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते मार्जिन लोन में भी एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट देखने को मिली।
ब्लूमबर्ग के 1996 से जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक, केवल शुक्रवार को ही मार्जिन लोन 49 अरब न्यू ताइवान डॉलर यानि लगभग 1.5 अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 140 अरब डॉलर) कम हो गए।
असल में बाजार में इतनी तेज गिरावट आने के बाद कई निवेशकों ने अपना उधार लिया हुआ पैसा फटाफट वापस चुकाना शुरू कर दिया, जिससे बाजार की हालत और भी ज्यादा अनिश्चित हो गई।
AI की ऊंची लागत से घबराए निवेशक
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से ताइवान के शेयर बाजार में तेजी आने की काफी उम्मीद थी, लेकिन अब AI टेक्नोलॉजी को असल में इस्तेमाल करने में आने वाली भारी लागत से निवेशक घबरा रहे हैं।
हांगकांग में गोल्डमैन सैक्स ग्रुप के रणनीतिज्ञ एल्विन सो ने बताया कि आधे से ज्यादा लिस्टेड शेयर, मार्जिन लोन के अहम सुरक्षा स्तर (130 फीसदी) से नीचे गिर गए हैं।
इस वजह से निवेशकों पर अपने शेयर जबरदस्ती बेचने का खतरा बढ़ गया है। सरकार हालात को सामान्य करने की कोशिश में जुटी है, फिर भी इस टेक्नोलॉजी प्रधान अर्थव्यवस्था पर अनिश्चितता के बादल अभी भी मंडरा रहे हैं।