सिंबायोटेक ने राजस्व में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी का रखा लक्ष्य
सिंबायोटेक फार्मा लैब वित्त वर्ष 2026-27 में अपने राजस्व और ब्याज, टैक्स के पहले की आय (EBITDA) दोनों में 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी का लक्ष्य लेकर चल रही है।
कंपनी को भरोसा है कि साल की दूसरी छमाही में शुरू होने वाले नए प्रोजेक्ट्स उसे हालिया मार्जिन दबावों से उबारने में अहम साबित होंगे।
नए बिजनेस वेंचर्स पर अतिरिक्त खर्च करने के बावजूद कंपनी ने पहली तिमाही में 7.4 प्रतिशत राजस्व बढ़ोतरी दर्ज की। इससे उसके लिए अच्छे संकेत मिल रहे हैं।
बायोटेक में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश की योजना
कंपनी बायोटेक मैन्युफैक्चरिंग में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश कर रही है, खासकर फर्मेंटेशन आधारित सुविधाओं पर ध्यान दे रही है।
उसको उम्मीद है कि इन नए प्रोजेक्ट्स से शुरुआती राजस्व चौथी तिमाही में मिलना शुरू हो जाएगा और अगले साल इसमें बढ़ोतरी होगी।
उनकी नई बायोटेक शाखा का लक्ष्य 70 प्रतिशत से ज्यादा का मार्जिन हासिल करना है। इसके अलावा, सिंबायोटेक ने अपने राउ और पीथमपुर प्लांट में ज्यादातर अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (US FDA) ऑडिट भी सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं।