Loading...
स्विगी से सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी, किस विभाग पर पड़ेगा असर?
स्विगी से सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी

स्विगी से सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी, किस विभाग पर पड़ेगा असर?

Nov 27, 2026
11:56 am

क्या है खबर?

ऑनलाइन फूड और ग्रोसरी डिलीवरी कंपनी स्विगी सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने क्विक कॉमर्स कारोबार इंस्टामार्ट से करीब 340 कर्मचारियों को बाहर कर सकती है। यह फैसला कारोबार को नए सिरे से व्यवस्थित करने और आगे की वृद्धि की तैयारी के तहत लिया जा रहा है। कंपनी इस दौरान अपने कामकाज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल भी बढ़ा रही है।

असर

किन कर्मचारियों पर पड़ेगा असर?

रिपोर्ट के मुताबिक, छंटनी से मुख्य रूप से कॉर्पोरेट और सहायता से जुड़े विभागों के कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं।

मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि इंस्टामार्ट की कई टीमों में कर्मचारियों की संख्या घटाई जा रही है। कंपनी ने प्रभावित कर्मचारियों के लिए सेवरेंस पैकेज देने की व्यवस्था की है।

इसके अलावा, उन्हें दूसरी नौकरी खोजने में मदद और जरूरत पड़ने पर स्थान बदलने से जुड़ी सेवाएं भी दी जा रही हैं।

नुकसान

बढ़ते मुकाबले और नुकसान से जूझ रहा इंस्टामार्ट

इंस्टामार्ट का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब क्विक कॉमर्स बाजार में मुकाबला लगातार बढ़ रहा है।

ब्लिंकिट, जेप्टो, फ्लिपकार्ट मिनट्स और अमेजन नाउ जैसी कंपनियां इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं। दूसरी ओर, इंस्टामार्ट कई तिमाहियों से कमजोर प्रदर्शन और बढ़ते नुकसान का सामना कर रहा है।

ऐसे में स्विगी अपने खर्च घटाने और कारोबार को बेहतर स्थिति में लाने की कोशिश कर रही है।

ADVERTISEMENT

रणनीति

कंपनी की रणनीति में भी हो रहा बदलाव

मनीकंट्रोल के अनुसार, नई मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नंदिता सिन्हा के नेतृत्व में इंस्टामार्ट अपनी कारोबारी रणनीति बदल रही है और निजी ब्रांड के उत्पादों पर ज्यादा ध्यान दे रही है।

हालांकि, स्विगी के पास करीब 13,500 करोड़ रुपये की नकदी और नकदी के बराबर संपत्तियां हैं।

वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध घाटा सालाना आधार पर 15.6 प्रतिशत घटकर 921 करोड़ रुपये रह गया था।

ADVERTISEMENT